किशनगंज, सितम्बर 28 -- किशनगंज । संवाददाता सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर की बीएसएफ टीम ने बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही राधिकापुर, कालियागंज उत्तर दिनाजपुर बंगाल के एक युवक को भी पकड़ा गया है। कार्रवाई शुक्रवार को बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के सीमावर्ती गांव कालुहार के पास बीएसएफ की एक टीम के द्वारा की गई। मामले में पकड़े गए लोगों को आगे की जांच के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है। बीएसएफ के अनुसार बीएसएफ भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.