चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- 12-बीएसएनएल टावर को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने की ग्रामसभा बैठक 12-बीएसएनएल टावर को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने की ग्रामसभा बैठक बंदगांव,संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत सावनिया के ग्राम दिगी में बीएसएनएल मोबाइल टावर को दुरुस्त करने के संबंध में समाजसेवी लक्षुराम मुंडरी की अध्यक्षता में ग्रामसभा किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते लक्षुराम मुंडरी ने कहा कि दिगी का बीएसएनएल मोबाइल टावर सिग्नल पिछले दो-तीन महीनों से सही कनेक्टिविटी नहीं दे रहा है। जिसके कारण आसपास के ग्रामीण मोबाइल कनेक्टिविटी से परेशान रहते हैं। आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, और विशेष कर राशन डीलर को राशन वितरण करने में परेशानी हो रही है। ग्रामसभा के मध्यम से बीएसएनएल टावर के अधिकारियों को आवेदन के मध्यम से दुरस्त क...