गढ़वा, मार्च 25 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क पिछले चार दिनों से नहीं है। इस कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाईल नेटवर्क नहीं होने के कारण रात के समय आपातकालीन स्थिति में पुलिस और एंबुलेंस को कॉल करना भी मुश्किल हो गया है। अड़की के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में लगभग 9 पंचायत हैं, जहां बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। लेकिन फिलहाल नेटवर्क की समस्या के कारण लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी और पश्चिमी अड़की के इलाकों में जिओ या एयरटेल का टावर नहीं लगा है। इसलिए ग्रामीण बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क के भरोसे रहते हैं। ग्रामीणों ने जल्द बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क सेवा को दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.