लखनऊ, अक्टूबर 1 -- भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बुधवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित किया। इस मौके पर कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए सेवा विस्तार और विशेष ऑफर्स की घोषणा की। समारोह का मुख्य आकर्षण नए कस्टमर सर्विस सेंटर का उद्घाटन रहा। उत्तर प्रदेश (पूर्व) परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक एके गर्ग ने इसका उद्घाटन किया। यह नया केंद्र उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे मोबाइल, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच (फाइबर) जैसी सभी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक बीएसएनएल कर्मियों ने रक्तदान भी किया, साथ ही महिला और पुरुष प्रबंधन टीमों के बीच एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीजीएम ने नए एसटीवी 225 विशेष रियायती पैक की भी घोषणा की गई। इस पैक में Rs.225 में 40 दिनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.