भागलपुर, नवम्बर 8 -- नवगछिया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा स्मरणोत्सव मनाया गया। इस दौरान एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने भी दर्जनों स्वयं सेवकों के साथ भागीदारी की। इस दौरान महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता डॉ. अनिल मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.