आगरा, दिसम्बर 6 -- पैर में चोट होने के बावजूद अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण दिखाते हुए बूथ लेवल ऑफिसर हाशिम खान ने वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तय समय सीमा से पूरे पांच दिन पहले ही पूरा कर लिया। शनिवार की दोपहर कासगंज के तहसीलदार ने मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों में तेजी, सटीकता और पूरी निष्ठा से जुटे हाशिम खान की मेहनत को सराहा और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में तहसीलदार कासगंज बलवंत उपाध्याय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील होता है, जिसमें समयबद्धता और शुद्धता सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। ऐसे में किसी कर्मचारी द्वारा शारीरिक असुविधा के बावजूद अपने कार्य को पूरी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.