फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- फिरोजाबाद, राजनैतिक दल भी मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को इसके संबंध में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फिरोजाबाद प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्यों में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में इस प्रक्रिया के दौरान बिहार राज्य में प्रति विधानसभा लगभग 28000 मतों की कमी दर्ज की गई थी। सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है इस कार्य के लिए बीएलए के साथ तीन-तीन कार्यकर्ताओं को लगाया है, ताकि सही मतदाताओं के नाम शामिल हो सकें तथा फर्जी वोटों को हटाया जा सके। बीएलए अपने-अपने बूथों के बीएलओ से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कार्यकर्ता घर-घ...