इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा, संवाददाता। बीएलओ से मारपीट और मतदाता सूची से नाम कटवाने के दबाव के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस प्रकरण को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को बीएलओ अश्वनी कुमार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह धरने पर बैठने का मन बनाकर आए थे, लेकिन प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अगर आगे भी बीएलओ या किसी को धमकाया गया और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो यहीं धरना दूंगा। उनका कहना था कि निर्वाचन आयोग के कार्य में लगे कर्मचारियों को डराना-धमकाना सीधे तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.