महाराजगंज, फरवरी 1 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी के धर्मौली गांव भाग संख्या आठ में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री-बीएलओ मंजू यादव पर हुए हमले के मामले को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष छाया भारती के नेतुत्व में डीएम संतोष शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने बताया की मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य के दौरान मंजू यादव के साथ अभद्रता की गई, उनके दस्तावेज फाड़ दिए गए और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटना से न केवल एक महिला कर्मचारी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि सरकारी ...