बस्ती, जनवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने बीएलओ की तहरीर पर मतदाता के खिलाफ गाली देते हुए धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीएलओ ने मतदाता को शिफ्टेड दिखाते हुए एसआईआर का डाटा डिजिटाइज्ड कर दिया, जिससे नाराज होकर मतदाता ने फोन पर गाली दी और धमकाया। पुलिस को दी तहरीर में बीएलओ शशिकला चौधरी निवासी जमोहरा थाना मुण्डेरवा ने बताया कि वह सदर विधानसभा के बूथ नंबर 52 की बीएलओ हैं। मेरे बूथ क्षेत्र में अब्दुल अजीज नाम का व्यक्ति रहता था। पहले के पंचायत चुनाव 2021 की मतदाता सूची में अब्दुल अजीज का नाम मतदाता सूची में था। उस समय अधिकारियों की जांच में पता चला कि अब्दुल अजीज पिछले 25 वर्ष से ग्राम बटेला में रहते हैं। 2021 में उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया था। लेकिन इस बार 2025 की विधानसभा मतदाता सूची में अब्दुल अजीज क...