मेरठ, नवम्बर 20 -- नगर निगम मेरठ में तैनात बाबू और कर्मचारियों की बीएलओ ड्यूटी ने पूरे सिस्टम को अस्त व्यस्त कर दिया है। शहर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के चलते बड़ी संख्या में निगम कर्मचारियों को बीएलओ नियुक्त कर दिया गया है। नतीजा यह है कि नगर निगम के रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारी परेशान हैं और आम जनता त्रस्त। स्टाफ की कमी के चलते दफ्तरों में फाइलों का अंबार लग गया है। बीएलओ ड्यूटी पर भेजे गए कर्मचारी रोजाना घंटों फील्ड में रहने को मजबूर हैं। इसके चलते निगम दफ्तरों में न तो आवेदन निस्तारण हो पा रहा है और न ही जरूरी फाइलें आगे बढ़ रही हैं। गृहकर विभाग, जल कल विभाग के साथ ही लेखा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। शहर के कई वार्डों से शिकायतें आ रही हैं कि कर्मचारी सुबह से देर शाम तक बीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.