अयोध्या, नवम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र को बीएलओ ऐप से वितरण की कार्यवाही की जा रही है। गणना प्रपत्रों को बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त कर ऐप के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए समस्त बीएलओ को छोटे-छोटे समूह बनाकर पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ का प्रशिक्षण समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम दिया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के...