फिरोजाबाद, नवम्बर 29 -- फिरोजाबाद। भाजपा जिला इकाई द्वारा शनिवार को सिरसागंज स्थित गुंजन मैरिज होम में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन कर अपने अपने बूथों पर बीएलओ का सहयोग प्रदान करते हुए एसआईआर अभियान को गति प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य और पात्र मतदाता पहचान पत्र बनवाने से नहीं छूट पाए। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने इस अभियान की समीक्षा करते हुए इस अभियान को और गति प्रदान करने के लिए कार्य योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.