सासाराम, मई 13 -- संझौली, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी बीएलओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। साथ हीं मतदान केंद्र पर सुविधाओं की उपलब्धता, मतदाता सूची का शुद्धीकरण, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता के पालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रभा कुमारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बीएलओ से अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में सतर्कता से कार्य करने एवं मतदाता सूची को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.