चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता डीएम पुलकित गर्ग ने गणना प्रपत्र एसआईआर के चल रहे कार्य का राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन कंपोजिट विद्यालय पुरानी बाजार में जायजा लिया। बीएलओ से जानकारी कर समीक्षा की। बीएलओ ने अवगत कराया कि बूथ में 28 मृतक, 78 सिप्टेड, अनुपस्थित 446 के अलावा 554 मतदाता हैं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि संबंधित मतदाताओं की सूची अपने पास रखें। गणमान्य लोगों व बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक कर उन मतदाताओं के संबंध में अवगत कराएं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि बीएलओ को पृथक से फॉर्म 6, 7, 8 और मात्रा में उपलब्ध कराएं। कहा कि इस भाग संख्या में मतदाताओं की संख्या अधिक है और सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार लाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...