रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। किसानों, कृषक महिलाओं और युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की ओर से इस वर्ष तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एग्रोटेक किसान मेला 2026 का आयोजन 14 से 16 मार्च, तक किया जाएगा। मेले की केंद्रीय विषयवस्तु- टिकाऊ कृषि के लिए जलवायु अनुकूल तकनीकी नवाचार, निर्धारित की गई है। इसमें राज्यभर के किसानों, कृषि उत्पादकों की भागीदारी होगी। मेले के आयोजन का निर्णय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मेला आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। पूर्व में यह मेला 21-23 फरवरी तक आयोजित किया जाना था, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा और उसमें बीएयू कर्मियों की संभावित ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए तिथियों में परिवर्तन करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.