भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बीएयू सबौर ने जीआई पंजीकरण के लिए निर्धारित 2024-25 का लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह जानकारी विवि में शनिवार को आयोजित जीआई पंजीकरण की दसवीं समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। इसकी अध्यक्षता अनुसंधान निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान बिहार के तीन और कृषि उत्पादों लिट्टी-चोखा, बिहार चना सत्तू और बथुआ आम को जीआई टैगिंग के लिए औपचारिक रूप से जीआई कार्यालय, चेन्नई भेजने की स्वीकृति दी गई। बैठक में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में बीएयू ने 30 उत्पादों के लिए जीआई पंजीकरण की दिशा में कार्य किया है। इसमें से पहले ही 8 उत्पादों मालभोग चावल, पटना दुधिया मालदा, बिहार सिंघाड़ा, सीता सिंदूर, हाजीपुर का चिनिया केला, मगही ठेकुआ, बिहार तिलौरी और बिहार अधौरी को जीआई पंजीकरण के लिए भेजा जा चुका है। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.