रांची, फरवरी 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके के लिए प्रबंध पर्षद के सदस्यों की अधिसूचना जारी की गई है। सदस्यों का मनोनयन दो साल या अगले आदेश तक के लिए होगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मनोनीत विधानसभा के सदस्य में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल हैं। प्रगतिशील किसान में खूंटी के पीटर मुंडा और रांची चान्हो के मंगलेश्वर उरांव शामिल हैं। गृह विज्ञान की विशेषज्ञ महिला के तौर पर रांची विश्वविद्यालय की महिला विशेषज्ञ (गृह विभाग) रेशमा खलको को जगह दी गई है। विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...