रांची, मार्च 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 27 डिग्रीधारी संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे। इस संबंध में संविदा कर्मियों ने बुधवार को कुलपति डॉ एससी दुबे से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ये संविदाकर्मी विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में विगत 21 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। संविदा कर्मियों ने कहा कि पूर्व में कुलपति ने डिग्रीधारी संविदा कर्मियों के समायोजन के संबंध में आईसीएआर, नई दिल्ली और अटारी, पटना को पत्र लिखने की बात कही थी। साथ ही, कुलपति ने मानदेय बढ़ाने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन 9 महीने बीतने के बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से बीएयू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.