रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अधीन कार्यरत 16 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में कार्यरत वैज्ञानिकों की आम बैठक रविवार को कांके रोड में हुई। इसमें 16 केवीके से 33 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने अपनी समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों और उनके संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। केवीके वैज्ञानिकों की समस्याओं के समाधान और उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए इस दौरान सर्वसम्मति से संघ के पुनर्गठन पर सहमति बनी। सर्वसम्मति से साउटा नाम से केवीके वैज्ञानिकों के संघ का औपचारिक गठन किया गया और इसकी 16 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति को मनोनीत किया गया। संघ के नए अध्यक्ष डॉ. अमृत कुमार झा ने नवगठित कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डॉ. अशोक कुमार और ललित कुमार दास को स...