रांची, मई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन (आइवीए) ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नंदनी कुमारी को एसोसिएशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। आइवीए देश के 60 हजार से अधिक पशुचिकित्सकों की शीर्ष संस्था है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका इतिहास 75 साल से अधिक पुराना है। आइवीए के अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र शर्मा की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में डॉ नंदनी मीडिया में और पब्लिक प्लेटफार्म पर संगठन के मिशन, विजन और रणनीतिक उद्देश्यों अनुरूप सामयिक, स्पष्ट और सतत सम्प्रेषण करते हुए संस्था की आधिकारिक स्थिति और आख्यानों का प्रतिनिधित्व करेंगी और उसे बढ़ावा देंगी। वह संकट संचार और छवि प्रबंधन में सहयोग करने के साथ समग्र जनसंपर्क और संचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.