हजारीबाग, मार्च 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के हजारीबाग रोड स्थित बीएम मेमोरियल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के सभी महिला शिक्षकों को बुके और टॉफी देकर सम्मान दिया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि हमें सभी महिलाओं को सम्मान करना चाहिए क्योंकि इन्हीं महिलाओं के त्याग और बलिदान से संसार चल रहा है। वहीं मौके पर पिंटू कुशवाहा, प्राचार्य कैलाश कुमार उप प्राचार्य पूनम कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, एरिका टोप्पो मनीषा कुमारी, देवंती देवी अंजली मिश्रा, अंजली देवी, गंगा भारती, संजू देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...