संभल, फरवरी 9 -- बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा संचालित बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में रविवार को स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 259 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करने का आधार है। वहीं विद्यालय के निदेशक सम्भव जैन ने आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक मूल्यों के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सही शिक्षा और प्रेरणादायी वातावरण ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल विद्यार्थियों को प्रतिभा के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा परिणाम विद्यालय की वेबसाइट पर घोषित किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.