रामगढ़, अप्रैल 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को झंडा चौक में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, सीपी संतन, बलजीत सिंह बेदी, खोगेंद्र साव, भीम प्रसाद साहू, यमुना प्रसाद, रमेश प्रसाद, मुकेश यादव, बलराम साहू उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि छावनी परिषद क्षेत्र वार्ड एक स्थित बिहार फाउण्ड्री कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से प्रदूषण फैलाया जा रहा है। यह आम जनता पर प्रबंधन की ओर से हिंसा है। आमलोगों को प्रदूषण से काफी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी उद्योग के खिलाफ नहीं है, लेकिन आम जनता की जान से खिलवाड़ हमें स्वीकार नहीं होगा। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, ऐसा कोई भी कारखाना जो आम आदमी के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर प्रभाव डालता हो उसे अविलंब बंद किया जाना चाहिए। जब तक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.