गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। बीएन सिंह ट्रॉफी जीतकर गोड्डा वापस लौटी अंडर-19 क्रिकेट टीम के सम्मान में शहर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जीत की खुशी में खिलाड़ियों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। समारोह स्थल पर प्रवेश करते ही खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई और छोटे-छोटे बच्चों ने फूल देकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान पूरे परिसर में लगातार तालियां गूंजती रहीं और माहौल उत्साह से भर गया। सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला क्रिकेट संघ की ओर से विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार का चेक प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर एसडीओ बैजनाथ उरांव ने खिलाड़ियों की सराहना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.