भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएन कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज और पीजी जूलॉजी के शिक्षक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर को बीएन मंडल विवि मधेपुरा का कुलसचिव बनाया गया है। इसकी अधिसूचना राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू ने बुधवार को जारी कर दी है। इसके अलावा कई अन्य विवि में नए कुलसचिव की तैनाती हुई है। डॉ. ठाकुर टीएमबीयू के वरीय शिक्षक भी हैं। वे विवि में साइंस के डीन, डीन एकेडमिक्स सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दी है। वे मूलरूप से नवगछिया के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.