भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएन कॉलेज की नई प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आरती कुमारी ने मंगलवार को स्टॉफ काउंसिल की बैठक की। बैठक में कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे। इस दौरान इंचार्ज ने पठन-पाठन, मूल्यांकन, नामांकन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही चिह्नित बिंदुओं पर काम करते हुए कॉलेज के विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा। इस मौके पर डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह, डॉ. विजेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभारी डॉ. फिरोज आलम ने दी। दरअसल, कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार ठाकुर बीएन मंडल विवि, मधेपुरा में कुलसचिव के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इस कारण उनकी जगह अब कॉलेज की इंचार्ज डॉ. आरती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.