भागलपुर, सितम्बर 27 -- बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में बीएन महाविद्यालय, भागलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए एसएसवी महाविद्यालय, कहलगांव को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में डॉ. शैलेंद्र कुमार (प्रतियोगिता ऑब्जर्वर) और डॉ. दिव्य प्रियदर्शी (सेलेक्टर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, प्रो. अमरजीत सिंह, अकाउंटेंट विनोदानंद मंडल, फिजिकल शिक्षक सुमन कुमार सिंह और कार्यालय लिपिक गौतम कुमार सहित कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद थे। भागलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.