गिरडीह, अगस्त 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी की छात्रा आलो साहा (कक्षा 6) ने नेशनल डीएवी स्पोर्ट्स जोनल लेवल पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। आलो ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। आलो की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने आलो साहा को विद्यालय में सम्मानित करके उसका हौंसला बढ़ाया। साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इधर झारखंड जोन एच के एआरओ डॉ पी. हाजरा ने भी आलो साहा को शुभकामनाएं दी है। कहा कि आलो की सफलता पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। आलो ने यह सिद्ध किया है कि परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.