पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी दस बीएड महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं का सत्र 2025-27 का पंजीयन करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने नवम्बर माह में ही सभी बीएड महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं का डाटा मंगवा लिया है। वहीं पीजी सत्र 2025-27 में जिन छात्र छात्राओं ने पूर्णिया विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण कर पीजी में नामांकन लिया हैं, उनका भी डाटा सभी पीजी महाविद्यालयों से जनवरी माह में पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने मंगवा लिया है। अब पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से आदेश मिलने का इंतजार पंजीयन विभाग कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन से आदेश मिलते ही पंजीयन विभाग पंजीयन करवाने को लेकर तिथि निर्धारित कर देगा। -दो अलग-अलग पंजीकरण संख्या में सुधार का दिया निर्देश : -प...