बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त बीएड योग्यताधारी सहायक अध्यापकों को ब्रिज कोर्स हेतु पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देश पर बीएसए डॉ. विनीत ने निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), नई दिल्ली द्वारा छह माह का प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (ब्रिज) कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में संचालित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित है। शिक्षक http://bridge.nios.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। समयसीमा में कोर्स पूर्ण न करने पर नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...