धनबाद, मई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बीएड-बीपीएड और एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन धनबाद के 22 केंद्रों में किया गया। 7677 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। लगभग 20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इसमें अनुपस्थित रहे। रविवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी भीड़ जुटी हुई थी। गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के लिए 9411 परीक्षार्थियों के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 1778 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर धनबाद के दो मॉडल स्कूल में आठवीं में एडमिशन के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। गोविंदपुर प्लस टू स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 248 छात्र-छात्राओं में से 164 उपस्थित और 64 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.