बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- -शासन ने बीएड डिग्री धारक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स किया अनिवार्य, आवेदन शुरू -जिले में करीब 800 से अधिक शिक्षक, ब्रिज कोर्स नहीं तो जाएगी शिक्षकों की नौकरी बुलंदशहर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करने के आदेश आ गए हैं। शासन ने शिक्षकों को छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिया है। तय समय सीमा में ब्रिज कोर्स पूरा न करने पर शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा सकती है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने पूरी गाइड लाइन जारी कर दी है। यह वह शिक्षक हैं जो विगत वर्ष कोविड काल में 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगे थे कोर्ट ने उस दौरान बीएड को बेसिक में अनिवार्य कर दिया था तो इन्हें मौका मिला था। जिले में शिक्षक भर्ती के तहत करीब 800 से अधिक बीएड डिग्रीधारी अभ...