मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्र ओमप्रकाश की भूख हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। विश्वविद्यालय धरनास्थल पर बैठे ओमप्रकाश ने कहा कि निजी बीएड कॉलेज में अनियमितता की शिकायत करने पर उन्हें महाविद्यालय के द्वारा झूठा शपथ पत्र देकर शिकायत वापस लेने की बात कही जा रही थी। उन्होंने शपथपत्र देने से मना किया तो उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर दिया गया। महाविद्यालय के द्वारा परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया गया। कॉलेज के द्वारा छात्रों से अवैध वसूली की जाती रही है। जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। पिछले वर्ष ही विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय पर जांच कमेटी का गठन किया है, लेकिन अभी तक उस जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं दी हैं और ना ही छात्रों की समस्या का समाधान हुआ। ओम प्रकाश ने बताया कि उसे महाविद्यालय से तीन वर्षों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.