दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने रविवार को बीएड कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति के लिए विषयवार पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने 5 अप्रैल को कुल 40 शिक्षकों के पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। इन पदों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाना है। इन साक्षात्कारों में भाग लेने के लिए लगभग 310 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 141 को विभिन्न विषयों में पात्र पाया गया है। सबसे अधिक पात्र अभ्यर्थी 'पर्सपेक्टिव इन एजुकेशन विषय में पाए गए हैं, जिनकी संख्या 53 है, जबकि सबसे कम संख्या 'पर्फॉर्मिंग आर्ट विषय में रही, जिसमें केवल 2 अभ्यर्थी योग्य पाए गए। विश्वविद्यालय ने रविवार को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.