साहिबगंज, सितम्बर 20 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शुक्रवार को साहिबगंज कॉलेज में तालाबंदी कर दी। इनकी मांग है कि बीएड में फीस कम किया जाये। छात्रावास के छात्र नायक व छात्र सचिव के नेतृत्व में तालाबंदी करते एक ज्ञापन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रेषित किया गया। तालाबंदी करने वालों का कहना है कि यह जिला व यहां बीएड करने वाले अधिकांश विद्यार्थी गरीब व पिछड़े तबके से हैं । वे एकमुश्त बीएड में नामांकन के लिए मोटी रकम या फीस देने में असमर्थ हैं। ऐसे में बीएड का शुल्क पूर्व की तरह 88 हजार ही रहने दिया जाय। इससे इस अत्यंत पिछड़े व गरीब इलाके के विद्यार्थियों को परेशानी ना हो। बीएड का शुल्क 133000 रुपए करने से कई विद्यार्थी इसे देने में असमर्थ हैं। इस विषय पर विश्वविद्यालय स्तर से कोई सार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.