आगरा, मई 30 -- -डा. भीमराव आंबेडकर विवि ने कॉलेजों से परीक्षक बनाने को मांगा शिक्षकों का ब्यौरा आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड और विधि की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि ने कॉलेजों से परीक्षक नामित किए जाने के लिए शिक्षकों का ब्यौरा मांगा है। कॉलेजों से 10 जून तक का समय दिया गया है। इसमें उन्हें जरुरी सूचना उपलब्ध करानी होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी पाठ्यकमों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की आन्तरिक परीक्षक सम्बन्धित महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अनुमोदित, कार्यरत शिक्षक रहेगा। बाह्य परीक्षक विश्वविद्यालय द्वारा नामित किया जायेगा। ऐसे में कॉलेजों को विश्वविद्यालय से अनुमोदित प्राचार्य, विश्वविद्यालय से अनुमोदित विषयवार शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.