हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- लालकुआं, संवाददाता। मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 100 छात्रों का दल वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भ्रमण से लौट आया है। इस दल में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ के पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में कला संकाय से अंकिता कौर और भावना भट्ट, जबकि वाणिज्य संकाय से अमन गड़िया, बबीता पांडे और दीक्षा सनवाल शामिल रहे। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने बीएचयू के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ मंदिर, विंध्याचल माता मंदिर, सीतामढ़ी और गंगा घाटों का भी भ्रमण किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.