वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में विकसित धान और सरसों की तीन फसलों को भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए जारी कर दिया है। मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। यह फसलें उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए होंगी। मंत्रालय ने धान की दो और सरसों की एक किस्म के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है। इन तीन किस्मों में मालवीय मनीला सिंचित धान-1, मालवीय धान 105 सब-1 धान और मालवीय निधि सरसों की बीएचयू में विकसित हैं। इनमें मालवीय मनीला सिंचित धान-1 के बीज इस वर्ष से बिकने लगे हैं जबकि बाकी दो फसलों के बीज अगले वर्ष किसानों के लिए बाजार में आ जाएंगे। बीएचयू के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में इरी के विशेषज्ञों ने मालवीय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.