वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में मेडिकल स्टेार के टेंडर के नाम पर एक फर्म के जोनल मैनेजर से 22500 रुपये की ठगी में लंका पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने खुद को बीएचयू का डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर बताया और टेंडर के चालान के लिए रुपये ट्रांसफर कराए। चितईपुर की राजेंद्र विहार कॉलोनी में रहने वाले अनुज कुमार शोभित मेडीवर्ड एलएलपी कम्पनी में जोनल मैनेजर हैं। बताया कि बीते 3 फरवरी को अभिषेक जैन नामक व्यक्ति उनसे मिला, खुद को बीएचयू का डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर बताया। बीएचयू में मेडिकल स्टोर का टेंडर दिलाने का वादा किया। टेंडर दिलाने के बदले में धोखे से 22,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराया। अनुज ने बीएचयू में टेंडर के बारे में पता किया। पता चला कि टेंडर के लिए कोई भी चालान की फीस नहीं लग रही है। अब उस युवक से भी संप...