वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में सीटें भरने को लेकर हुई किरकिरी के बाद बीएचयू ने रुख बदला है। शुक्रवार को बीएचयू की तरफ से यूजीसी को पीएचडी की बची हुई सीटों को रेट मुक्त श्रेणी से रेट श्रेणी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है। यूजीसी से अनुमति मिलने के बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीएचडी प्रवेश में गड़बड़ियों को लेकर छात्र बीएचयू प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं तो पिछले 15 दिनों से छात्र शिवम सोनकर कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठा है। केंद्रीय कार्यालय पर धरना और भूख हड़ताल करने वाले छात्रों के मामले में बीएचयू ने अपनी गलती भी मानी। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस मामले में बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति, कुलसचिव और अपर परीक्षा नियंत्रक को तलब कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया। बीएचयू ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.