वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के शिक्षक और प्रख्यात म्यूरल कलाकार प्रो. सुरेश के. नायर ने पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय कला आधारित सबसे बड़ा भित्ति चित्र बनाकर भारतीय कला का लोहा मनवाया। यह पहल भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के प्रायोजन में संपन्न हुई, जो भारत-फ्रांस सांस्कृतिक आदान-प्रदान में मील का पत्थर सिद्ध हुई। इस परियोजना के अंतर्गत प्रो. नायर ने पेरिस स्थित भारतीय दूतावास, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र (एसवीसीसी) में भव्य भित्ति चित्र का सृजन किया। जिसमें कथकली, मणिपुरी नृत्य, कथक, थेय्यम, भरतनाट्यम और छाया कठपुतली कला जैसी शास्त्रीय एवं लोक कला विधाओं का समन्वय किया गया है। पारंपरिक अलंकरण शैली में स्वर्णिम आभा के साथ निर्मित यह कृति भारतीय कला की गहन सौंदर्यात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.