हरिद्वार, मार्च 20 -- हरिद्वार, संवाददाता। भेल के इंजीनियर ने बैग से नगदी और जेवरात चोरी करने के मामले में वाहन चालक और परिचालक पर शक जताकर मुकदमा दर्ज कराया है। रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विजय भाटिया निवासी टाइप-4, सेक्टर-5 ए बीएचईएल टाउनशिप रानीपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अपना घरेलू सामान अपने मूल घर भगत सिंह कॉलोनी कैथल हरियाणा से बीती 24 फरवरी को भेल के लिए ट्रांसपोर्टर बावा सिंह कैथल से वाहन बुक कर रखवाया। वाहन में ड्राइवर के अलावा वह उनकी पत्नी, बेटा, बेटी थी। गाड़ी सिर्फ रास्ते में रुकी थी। जहां कोई नहीं आया। 24 फरवरी की सुबह बीएचईएल पहुंचे। यहां सामान उतारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.