बिजनौर, अक्टूबर 30 -- बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल में बीएएमएस प्रथम प्रोफेशनल के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के लिये 'आयुरप्रवेशिका' समारोह का आयोजन किया गया। एनसीआईएसएम/आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई-दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार बीएएमएस प्रथम प्रोफेशनल में प्रवेश लेने वाले नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के लिये 15 दिवसीय आयुरप्रवेशिका महोत्सव का शुभारंभ कुलाधिपति अमित गोयल, उप-कुलाधिपति इं. दीपक मित्तल, कुलपति डॉ. एनके गुप्ता व डीन आयुर्वेद डॉ. देवाशीष पाणिग्राही ने भगवान धन्वतंरी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कॉलेज के प्रथम प्रोफेशनल के छात्र-छात्राओं द्वारा धन्वंतरी मंत्र का पाठ किया गया। प्रथम दिवस में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.