मऊ, फरवरी 8 -- दोहरीघाट। ब्लॉक संसाधन केंद्र गोंठा के परिसर में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। साथ ही निपुण बच्चों का शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह, विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा देवी और खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेलकूद में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बीडीओ विवेक सिंह ने बालवाटिका के बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का नियमित उपयोग करने का आह्वान किया। सीडीपीओ उषा देवी ने आंगनबाड़ी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.