बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर संचालित कार्यों और अभिलेखों की गहन समीक्षा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित व अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जीपीएफ पत्रावलियों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं सही ढंग से दर्ज करने को कहा, ताकि कर्मचारियों के सेवा संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने शिक्षामित्रों की व्यक्तिगत फाइलों का भी अवलोकन किया और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि दस्तावेजों की पारदर्शिता और अनुशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.