गढ़वा, मई 6 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने सोमवार को प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सहायक शिक्षिका आशा कुमारी को अध्यापन कार्य के बदले मोबाइल चलाते देख नाराजगी प्रकट की। उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए आदत में सुधार लाने का निर्देश दिया। बीइइओ विद्यालयों का हाल जानने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की सहायक शिक्षिका आशा को अध्यापन कार्य के बदले मोबाइल चलाते पाया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी शिक्षक अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुये ससमय अध्यापन कार्य करें। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.