बागपत, दिसम्बर 9 -- खेकड़ा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बीआरसी पर विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अनन्या को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ बच्चों, रूचिका डगरपुर, अन्नू सुन्हैड़ा, लक्ष्मी सुन्हैड़ा, विराट त्यागी मुबारिकपुर और गुनगुन पूरनपुर नवादा को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर 400 मीटर दौड़ में ब्लॉक खेकड़ा और जनपद बागपत का नाम रोशन करने वाली बंदपुर की छात्रा अनन्या को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, सुनील कु...