भागलपुर, जनवरी 3 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बीआरसी छोड़कर लाल जी मध्य विद्यालय के वर्ग कक्ष में मध्याह्न भोजन की मासिक रिपोर्ट लेने पर शिक्षकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीआरपी दुर्गा कुमारी नवगछिया से गोपालपुर प्रखंड में अपना योगदान दिया है। शिक्षकों का कहना है कि वह रिपोर्ट लालजी मध्य विद्यालय मकनदपुर के वर्ग कक्ष में बुला कर ले रही हैं। इसको लेकर सैदपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ठाकुर, लाल जी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों ने आपत्ति जाताते हुए कहा कि कि रिपोर्ट बीआरसी में लिया जाना चाहिए ना कि विद्यालय में। इससे शिक्षकों को दूर-दूर से इस कार्य के लिए अलग-अलग जगह पर से आना पड़ता है। वहीं बीआरपी दुर्गा कुमारी ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ...