गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी के मोर्चरी से 70 साल के बुजुर्ग का शव गायब होने से सनसनी फैल गई है। परिवारीजनों का कहना है कि उनके बुजुर्ग का शव लुंगी और कुर्ता में रखा गया था, पुलिस जिसे पहचान करा रही है, वह जींस पैंट में है। मोर्चरी के जिम्मेदारों का कहना है कि शव गायब नहीं हुआ है, बदल गया है। फिलहाल बजुर्ग का शव मिलने बाद से पीएम के लिए ले जाए गए अज्ञात शव के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि अज्ञात शव में बुजुर्ग के शव बदल गया और उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव टीनशेड के मकान में मिला था, गुलरिहा पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। होली के दिन जब परिजन बुजुर्ग से मिलने पहुंचे, तो मौत की जानकारी मिली। शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.